पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 388 लोगों के नामों की सूची की चस्पा

388 लोगों के नामों की सूची की चस्पा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पचमढ़ी के नालंदा टोला क्षेत्र का मामला

{20 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

कार्यालय संवाददाता. पिपरिया

हिल स्टेशन पचमढ़ी के नालंदा टोला क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सूची प्रशासन ने सार्वजनिक कर दी गई है। नालंदा टोला में रहने वालों को भूखंड देकर व्यवस्थित कालोनी विकसित करने की प्लानिंग है। इसके लिए प्रशासन ने कई चरणों में सर्वे और तैयारियां करके सूची फाइनल की है। लगभग 388 लोगों के नाम इस सूची में हैं।

प्रशासन ने 20 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी हैं। लोग लिखित में मय दस्तावेजों के साथ आपत्ति पेश कर सकते हैं। एसडीएम गणेश जायसवाल ने बताया कि 388 लोगों की सूची है। जिसे पचमढ़ी तहसील कार्यालय में चस्पा करवा दिया गया है। लोग अपनी लिखित आपत्तियां दे सकते हैं। एसडीएम गणेश जायसवाल ने बताया कि आपत्तियां आने के बाद जांच करके नामों को सूची में से हटाया भी जा सकता है।

गौरतलब है कि पचमढ़ी नालंदा टोलों में हर परिवार को भूखंड आवंटित किया जाना है। इसके लिए नियम शर्तें तय हैं‍। वे लोग जिनके दूसरी जगहों पर जमीनें और मकान हैं। उन्हें टोला क्षेत्र में भूखंड आवंटित नहीं किया जाएगा। एक तय मानदंड के अनुसार रहने के लिए व्यवस्था की जा रही है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में यह प्रक्रिया जून माह से चल रही है। इसके लिए अधिकारियों ने सर्वे किए। इसके अलावा रिपोर्ट बनाई गईं। शासन स्तर से भी इस मामले में लगातार मार्गदर्शन लिया जा रहा है। नालंदा टोला क्षेत्र की जमीन प्रदेश सरकार के अधीन है। जिस पर अधिकारी प्लानिंग बना रहे हैं। 11 मई 2014 को प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अंटोनी डिसा पचमढ़ी आए थे। उन्होंने पचमढ़ी के संबंध में जरूरी निर्देश दिए थे।