पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगवा की गई महिला लौटी पुलिस को बताई आपबीती

अगवा की गई महिला लौटी पुलिस को बताई आपबीती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनखेड़ी टांटरा ग्राम की महिला को उसी गांव का एक युवक धमकी देकर रास्ते से भगा ले गया था। पुलिस ने बलपूर्वक अपहरण और ज्यादती का मामला कायम कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को वह जूनावानी जा रही थी। रास्ते में टांटरा का ही दिनेश कुशवाहा मिला और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसे भगाकर ले गया। शनिवार को महिला अपनी भाभी के साथ बनखेड़ी थाने पहुंची और टीआई लक्ष्मी कश्यप से दिनेश के विरुद्ध बलपूर्वक ले जाने और ज्यादती की रिपोर्ट दर्ज करा दी। टीआई लक्ष्मी कश्यप ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामला विवेचना में है।

खंडवाले गया था महिला को: आरोपीदिनेश महिला को पिपरिया से खंडवा ले गया था। उसके बाद उसे पिपरिया वापस छोड़कर चला गया। महिला के अनुसार इस दौरान आरोपी धमकाता रहा और ज्यादती भी की।