पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एजुकेशन टूर से लौटे बच्चों ने सुनाए संस्मरण

एजुकेशन टूर से लौटे बच्चों ने सुनाए संस्मरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन टूर से लौटे बच्चों ने सुनाए संस्मरण

पिपरिया. बेरशेवाइंटरनेशनल स्कूल के करीब 101 छात्र-छात्राएं मुंबई एजुकेशन टूर पर गए थे। स्कूली बच्चों ने लौटकर अपने संस्मरण स्कूल में सुनाए। टूर में कक्षा 4 से लेकर 12 वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल थे। लगभग एक हफ्ते में इस टूर में स्कूली बच्चों ने मुंबई (महाराष्ट्र) की व्यस्ततम जिंदगी को देखा। वहां की संस्कृति और विकास की अधोसंरचना के संबंध में मुंबई के शिक्षकों से जानकारी ली। मुंबई लोकल में सफर करके वहां की भागदौड़ भरी जीवनशैली को भी छुआ। स्कूल संचालक शाजी वर्गीस ने बताया कि स्कूली छात्रों को विज्ञान भवन, सांस्कृतिक भवन में जानकारियां दी गईं। गेट-वे ऑफ इंडिया, वानखेड़े स्टेडियम, हाजी अली दरगाह, संग्रहालय, जुहू चौपाटी भी दिखाई। समुद्र में नवनिर्मित राजीव गांधी सेतु भी बच्चों ने देखा। स्कूल प्रिंसिपल सुनी वर्गीस, नीशितिका सिंह सहित स्टाफ साथ था।