- Hindi News
- वयोवृद्ध चौधरी अजीतसिंह का 101 वर्ष की उम्र में निधन
वयोवृद्ध चौधरी अजीतसिंह का 101 वर्ष की उम्र में निधन
पिपरिया. ग्रामशंखनी निवासी चौधरी अजीतसिंह का शनिवार को 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। स्व. चौधरी पूर्व मंडी सदस्य भोजपाल चौधरी के दादाजी थे। शनिवार को उनकी अंतिम यात्रा में गणमान्य नागरिकों और सामजिक लोगों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। स्व. चौधरी क्षेत्र के सबसे बुजुर्ग और अनुभवी व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे।