पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुसंगत और सत्संग असर दिखाते हैं पंडित शास्त्री

कुसंगत और सत्संग असर दिखाते हैं- पंडित शास्त्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के इतवारा दशहरा मैदान में 9 दिवसीय राम कथा का शुभारंभ हो गया है। यह धार्मिक कार्यक्रम स्वर्गीय सुंदरलाल साहू एवं उमादेवी साहू की स्मृति में उनके परिवार द्वारा कराया जा रहा है। वृंदावन धाम से आए पंडित नीलेश शास्त्री राम कथा सुना रहे हैं। पंडित श्री शास्त्री भगवान श्री राम द्वारा विभीषण को धर्म रथ पर दिए गए उपदेश के संबंध में अपना व्याख्यान दे रहे हैं। प्रवचन सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक और रात 8 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक दो सत्रों में होंगे। शनिवार को पंडित शास्त्री ने कहा कि जब दुष्ट व्यक्ति शासक बनता है तो बुरे लोगों में वृद्धि होने लगती है। कुसंग मिला तो अवगुणों और सत्संग मिला तो गुणों में वृद्धि हो जाती है। जिस काम को करने में आत्मा रोके वह अधर्म है। पंडित शास्त्री ने कहा कि बैर की शिक्षा जहां मिलती है, वहां लंका का सूजन होता है। रावण के तप की शुरूआत भी बैर द्वेष से हुई। आत्म कृपा, गुरू कृपा और ईश कृपा इन तीन कृपा में जब सामंजस्य होता है तो जीवन का कल्याण हो जाता है। पंडित शास्त्री ने कहा कि घर वालों के लिए जितना अच्छा बनना जरूरी है। उतना ही समाज के लिए भी। जब-जब बुराई से समझौता होता है। तब-तब दुर्घटना घटती है। उन्होंने कहा कि इतिहास का अंग बनने से अच्छा है कि इतिहास रचें।