- Hindi News
- पिपरिया मंडी में भी भीगी धान, दोपहर बाद शुरू हुई नीलामी
पिपरिया मंडी में भी भीगी धान, दोपहर बाद शुरू हुई नीलामी
सड़क पर आई कीचड़, पुलिया में ट्रक फंसने से 12 घंटे तक थमा हाईवे
तेज हवा से गुल हुई बिजली, सुबह 10 बजे तक चला मेंटेनेंस
शुक्रवाररात चली तेज हवाओं की वजह से रात 12.30 बजे से पूरा शहर लगभग 40 मिनट तक अंधेरे में डूबा रहा। वहीं कुछ फीडर में बिजली गुल रहने की अवधि बहुत ज्यादा है। बिजली कंपनी के 22 लाइनमैन रात 1 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक अलग-अलग जगह पर मेंटेनेंस का काम करते रहे। तब कहीं रात में हुए करीब दो दर्जन छोटे-बड़े फाल्ट दुरूस्त हो पाए। शहर में 11 फीडर हैं जिसमें से 8 में यह फाल्ट सामने आए। इसके अलावा 33 केवी और 11 केवी की लाइन में भी फाल्ट होने से विद्युत सप्लाई प्रभावित हुई। मालवीयगंज में बाइबल कॉलेज के पास तार टूट जाने से इसे जोड़ने में लंबा समय लगा। विद्युत वितरण कंपनी के एई विशाल उपाध्याय ने बताया कि मंडी के पास 33 केवी की लाइन में चमड़े का बेल्ट लिपटा हुआ था जिससे सप्लाई प्रभावित हुई। तेज हवा के कारण लाइनों में पॉलीथीन, कपड़े, धागे फंसे हुए थे जिससे सेवाएं प्रभावित हो रही थी। इसके अलावा घरेलू कनेक्शन में बारिश की वजह से कार्बन आने और सर्विस लाइन टूटने की भी करीब आधा दर्जन शिकायतें दर्ज हुईं।
मंडी में रखी लगभग 7 हजार क्विंटल धान भीग गई
कृषिउपज मंडी इटारसी के खुले शेडों में रखे व्यापारियों के धान के बोरे और खुले प्रांगण में लगे धान के ढेर रात और सुबह के समय में हुई बारिश में भीग गए। मंडी सचिव किशोर माहेश्वरी के अनुसार व्यापारियों का करीब 5 हजार क्विंटल और किसानों का लगभग 2 हजार क्विंटल माल बारिश की वजह से प्रभावित हुआ। सुबह से ही व्यापारियों के कर्मचारी भीगे हुए बोरे बदलने में लगे हुए थे। एसएस ट्रेडिंग कंपनी का ट्रक में लोड धान भी पानी में भीग गया जो कि लगभग 380 बोरे था। व्यापारी और कर्मचारियों के अनुसार सांवरिया ग्रुप का 1 हजार, एसएस ट्रेडर्स का 1 हजार, कृष्णा ट्रेडर्स का 600 बोरे धान प्रभावित बताया। डोबी (बक्तरा) के किसान लालता सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने अपने धान के ढेर पन्नियों से ढंकने की कोशिश की थी लेकिन तेज हवाओं के कारण यह टिक नहीं पाई और धान भीग गई। धान को पानी लगने से उसकी कीमत नहीं मिलेगी। वैसे ही इस बार धान की कीमत कम है। पानी लगने के कारण चावल का कलर डेमेज होगा।
इटारसी। नेशनल हाइवे 69 पर मंडी के सामने लगा जाम।
शाम 6 बजे से रात 10 बजे त