पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चो को नहीं दिया पूरा खाना दोपहर तक नहीं लगी कक्षाएं

बच्चो को नहीं दिया पूरा खाना दोपहर तक नहीं लगी कक्षाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीआरसी के निरीक्षण में सामने आई खामियां

विकासखंडमें कई स्कूल समय से नहीं लग रहे हैं। लगातार शिक्षा विभाग के अधिकारियों के दौरों के अलावा ग्रामीणों की कार्रवाई से इस बात का खुलासा हो चुका है। बीआरसी जेपी रजक द्वारा शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों के 10 स्कूलों के निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आई हैं।

श्री रजक ने बताया कि प्राथमिक स्कूल रानी पिपरिया में बच्चों को दि जाने वाले मिड डे मील की मात्रा कम दिए जाने की जानकारी मिली। वहीं प्राथमिक स्कूल भट्टी में सुबह 11:25 बजे तक स्कूल नहीं लगा था इसी प्रकार एमएस बरूआ ढाना की द्वितीय पाली की कक्षाएं 12:31 बजे तक नहीं लगाई गई थी। उल्लेखनीय है, कि शिक्षकोंं के देर से पहुंचने तथा अनुपस्थित रहने की यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले शिक्षकों के स्कूल में देर से पहुंचने तथा अनुपस्थित रहने की शिकायत रामनगर के एक ग्रामीण ने सीएम हेल्प लाइन पर की थी जिसके बाद बीआरसी ने रामनगर पहुंचकर जांच की थी और शिक्षको को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किए गए थे। तथा इसी प्रकार से प्राथमिक स्कूल एवं माध्यमिक स्कूल सिंगवाड़ा के स्कूल में शिक्षकों के विलंब से पहुंचने तथा अनुपस्थित रहने के चलते ग्रामीणों ने स्कूल भवनों में तालाबंदी कर दी थी

शनिवार को हुए बीआरसी के निरीक्षण में पीएस निवारी में शिक्षक सुरेश धुर्वे अनुपस्थिति पाए गए है। बीआरसी रजक ने विकासखंड की नवलगांव, भजियाढ़ाना, रानी पिपरिया, बंदीछोड़ पिपरिया, भट्टी निवारी आदि शालाओं का निरीक्षण किया। श्री रजक ने बताया कि बगैर सूचना के अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा।