किसान मजदूर अधिकार रैली 18 सिंतबर को
भारतीयकिसान संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री दर्शन चौधरी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश पटेल की उपस्थिति में शनिवार को किसान संघ की बैठक हुई जिसमें 18 सितम्बर को होने वाली किसान मजदूर अधिकारी संकल्प रैली की रूप रेखा पर चर्चा की गई। किसान संघ के संयोजक प्रेमशंकर पटेल ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर किसान संघ के बैनर तले 18 सितम्बर को रामजी बाबा प्रांगण में जिले भर के किसान एकत्रित होंगे। भाकिसं के प्रांतीय संगठन मंत्री श्री चौधरी ने किसानों के बीच कहा कि खेती घाटे का सौदा बनती जा रही हैं। सरकार ने कृषि उत्पादन के मूल्य बढ़ाने की बजाए गेंहूं एवं धान पर बोनस समाप्त कर दिया हैं तथा खेती के लिए पर्याप्त बिजली भी किसानों को नहीं दी जा रहीं है। श्री चौधरी ने कहा, कि हमें अपनी समस्याओं के लिए अधिकारों को लड़ाई लड़नी होंगी। किसान मजदूर अधिकार संकल्प रैली में प्रशासन से दुधी नदी पर डेम बनवाने और डोकरीखेड़ा बांध के संबंध में मांग की जा सकती है।