पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिपरिया. शहरकी मंगलवारा धर्मशाला में शनिवार को अनूठा कार्यक्रम हुआ।

पिपरिया. शहरकी मंगलवारा धर्मशाला में शनिवार को अनूठा कार्यक्रम हुआ।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया. शहरकी मंगलवारा धर्मशाला में शनिवार को अनूठा कार्यक्रम हुआ। यहां एकत्रित हुए समाज के करीब 150 लोगों ने एक साथ सुंदरकांड का पाठ किया। पूर्व मंडी अध्यक्ष एवं समाजसेवी हिम्मतसिंह मुख्त्यार धर्मशाला रोड पर स्थित एक हॉल में लगातार सत्संग कार्यक्रम करा रहे हैं। वे सत्संग में रामचरित मानस का पाठ करते हैं। इस सत्संग कार्यक्रम को लगातार 5 साल पूरे हो गए हैं। इसके उपलक्ष्य में शनिवार को मंगलवारा धर्मशाला में कार्यक्रम हुए जिसमें लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं भगवान श्री राम और हनुमान की पूजन की गई। इस मौके पर समाजसेवी हिम्मतसिंह मुख्त्यार एवं मुरलीधर राठी का सम्मान किया गया। श्री राठी ने औषाधालय के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए परिश्रम किया है। पूर्व मंडी अध्यक्ष हिम्मतसिंह मुख्त्यार लोगों के सहयोग से सत्संग में अपनी सहभागिता दे रहे हैं।

न्यूज इनबॉक्स .

पिपरिया। एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करते लोग।

डेढ़ सौ लोगों ने किया हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ