- Hindi News
- 5 मीटर चौड़ाई और ऊंचाई का बनेगा अंडरब्रिज बाक्स
5 मीटर चौड़ाई और ऊंचाई का बनेगा अंडरब्रिज बाक्स
हिल स्टेशन पचमढ़ी जाने के लिए पिपरिया प्रवेश द्वार है। रेलवे क्रासिंग बंद होने पर यहां आने वाले सैलानियों को भी गेट बंद होने के कारण परेशान होना पड़ता है। वे जाम में फंसे रहते हैं। हिल स्टेशन पचमढ़ी के अलावा पिपरिया का अपना व्यापारिक महत्व है। यहां बड़ी कृषि उपज मंडी है। वेयर हाउस और शहर का विकास हो रहा है। ऐसे में अंडरपास, बायपास और सड़कें जरूरी हैं। शहर में रोज आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के लोग खरीददारी अन्य कामों से आते हैं। हथवास, सिलारी, बीजनवाड़ा, राईखेड़ी ग्राम पंचायतें शहर से लग चुकी हैं। ऐसे में इन पंचायतों के लोग शहर में ही हर काम से आते हैं।
रेलवे क्रासिंग का गेट ट्रेनों की आवाजाही के दौरान बंद हा़े जाता है। गेट बंद होने से लोगों को यहां इंतजार करना भारी पड़ता है। रोज यहां ट्रैफिक जाम में स्कूली बच्चे, बीमार और दुर्घटनाग्रस्त लोग फंसते हैं। स्कूली बसें और अन्य वाहन गेट बंद होने के कारण फंस जाते हैं। रोज स्कूली बच्चे बंद रेलवे गेट के कारण परेशान हो रहे हैं। बंद रेलवे क्रासिंग के गेट के आगे इसके खुलने का इंतजार करना सभी की मजबूरी है। कभी 15 मिनट तो कभी आधा घंटे तक बच्चे परेशान हाेते हैं। दूसरी तरफ जाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है। जिससे यहां खड़े होकर इंतजार करना लोगों की मजबूरी है। लोग अपने काम छोड़कर छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल लेने और छोड़ने जाते हैं। उन्हें भी फजीहत झेलनी पड़ती है।
लोगों का कहना है, कि प्रोजेक्ट्स अपने निर्धारित समय में पूरे नहीं हो पाते हैं। लेकिन यह काम तेजी से पूरा हो ऐसे उम्मीद है। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षक शाजी वर्गीस कहते हैं, कि वर्तमान में अंडरपास, बायपास और फ्लाईओवर शहर की जरूरतें हैं। इस दिशा में काम भी चल रहे हैं। लेकिन गति मिल जाए तो बहुत दिक्कतें कम हो जाएंगी। इससे लोगों को सुविधाएं मिलती हैं। ट्रैफिक में सुधार होगा और सबसे बड़ी बात यह कि लोगों की परेशानी कम हो जाएगी। विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने कहा कि बाक्स लगाने का काम समय सीमा में पूरा हो ऐसे प्रयास कर रहे हैं।
पचमढ़ी जाने वाले सैलानियों को भी होती है परेशानी
पिपरिया। रेलवे द्वारा बाक्स लगाने के लिए किया जा रहा लेबलिंग का कार्य।
>दिसंबर माह तक अंडरब्रिज बाक्स लगाने का काम पूरा करने की समय सीमा निर्धारित है।
>रेलवे क्रासिंग के आगे पासा नदी पुल के बाजू से सिग्नल के नीचे बाक