पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में नहीं ड्रिप पैक और पेट दर्द के इंजेक्शन

अस्पताल में नहीं ड्रिप पैक और पेट दर्द के इंजेक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोज एक-दो केस मलेरिया के भी

कार्यालयसंवाददाता.पिपरिया

शहरके सरकारी अस्पताल में ओपीडी में 400 मरीज प्रतिदिन तक चल रही है। वायरल, सर्दी जुकाम के मरीज ज्यादा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से एक-दो मरीज मलेरिया पॉजीटिव भी निकल रहे हैं। बीएमओ डॉ एके अग्रवाल ने बताया कि लगभग 70 फीसदी मामले वायरल के हैं। इसके अलावा सर्दी, जुकाम और त्वचा रोग के केस भी रहे हैं। मलेरिया इंस्पेक्टर पीएल मैहर ने बताया कि मटकुली के जंगली क्षेत्रों के गांवों से ही मलेरिया के केस सामने आए हैं। उन स्थानों पर पावडर छिड़काव और आशा कार्यकर्ताओं को दवाएं दी हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर मलेरिया प्रभावितों को दवाएं दी जा सकें। मलेरिया पॉजीटिव पाए जाने पर सतर्कता बरत रहे हैं।

सरकारी अस्पताल में हर रोज करीब 100 स्लाइड बन रही हैं। जिसमें औसतन 2 केस में मलेरिया पॉजीटिव मिल रहा है। बीएमओ एके अग्रवाल ने बताया कि लोग घरों और आसपास पानी जमा होने दें। जमा पानी में मच्छर पनपते हैं। उन्होंने बताया कि मलेरिया के केस कम ही है।

पिपरिया। अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या।

सरकारी अस्पताल पहुंच रहे रोजाना 400 मरीज

अव्यवस्था