- Hindi News
- गौवंश को शहर के बाहर छोड़ंे, गौशालाओं में भेजेंे: विहिप
गौवंश को शहर के बाहर छोड़ंे, गौशालाओं में भेजेंे: विहिप
गौवंश को शहर के बाहर छोड़ंे, गौशालाओं में भेजेंे: विहिप
{विहिपके जिला उपाध्यक्ष ने की एसडीएम से मांग
कार्यालयसंवाददाता|पिपरिया
गौवंश के अवैध परिवहन और कत्लखाने भेजे जाने की घटनाओं पर विश्व हिंदू परिषद ने चिंता जताई। इस मामले में मंगलवार को परिषद के जिला उपाध्यक्ष रमेश राय ने एसडीएम गणेश जायसवाल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मवेशियों को शहर के बाहर छोड़ने की अपेक्षा बारी देवी के पास गौशालाओं में भेजा जाए। जिससे वे सुरक्षित रहेंगी। जिसे एसडीएम ने स्वीकार किया है। उन्होंने नपा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कि गौशाला में रखा जाए। श्री राय ने एसडीएम श्री जायसवाल से कहा कि शहर से भी गौ वंश का अवैध परिवहन लगातार हो रहा है। ऐसे में शहर से बाहर छोड़े गए गौ वंश का कुछ लोग मिनी ट्रकों में भरकर अवैध परिवहन कर लेते हैं। मिलीभगत से गोरख धंधा चल रहा है।
पिछले दिनों कार्रवाई करके इसे पकड़ा भी गया है। लेकिन पुलिस अपनी जिम्मेदारी ठीक ढंग से नहीं निभा रही है। एसडीएम गणेश जायसवाल ने कहा कि गौ वंश की रक्षा के लिए लोग पहले तत्पर हों। लोग अपने मवेशियों को खुला छोड़ें। इससे परेशानी नहीं बढ़ेगी। लोग अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से निभाएं समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि गौ वंश का अवैध परिवहन करने वालों को पकड़ने में परिषद के कार्यकर्ता भी काम करें। पुलिस कार्रवाई करे। इस मामले में बात की जाएगी।