पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेन रोड खाली कराने एसडीएम ने अस्थाई रूप से दी व्यवस्था

मेन रोड खाली कराने एसडीएम ने अस्थाई रूप से दी व्यवस्था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुराने गल्ला बजार में बैठेंगे चालीस फुटकर दुकानदार

^फुटकर दुकानदारों को मिलेगी जगह

कार्यालयसंवाददाता|पिपरिया

शहरके व्यस्ततम मेन रोड से हटाए गए फुटकर दुकानदारों को पुराना गल्ला बाजार में अस्थाई रूप से शिफ्ट किया जाएगा। निर्माणाधीन बीजेपी दफ्तर के पीछे अस्थाई रूप से शिफ्ट करने के आदेश एसडीएम गणेश जायसवाल ने मंगलवार शाम को दिए हैं। नपा अधिकारियों की मौजूदगी में फुटकर दुकानदारों को अस्थायी व्यवस्था दी गई है। एसडीएम ने कहा कि दुकानदार सुभाष प्रतिमा और स्टेशन रोड को अब खाली कर दें। मेन रोड पर ठेले नहीं लगाएं। नपा प्रशासन से केस बनाकर उनके न्यायालय में पेश करने के लिए कहा है। श्री जायसवाल ने कहा कि पुराना गल्ला बाजार में फर्नीचर दुकानों की सामग्री रोड किनारे फैली हुई है। सामग्री हटाकर छोटे-छोटे दुकानदारों को शिफ्ट करें। बुधवार सुबह नपा परिषद का अमला यहां चूने की लाइन डालकर इनकी जगह तय कर देगा। नपा अधिकारी यह भी तय कर लें कि पुराने दुकानदारों को ही जगह दें। नए लोगों को बढ़ावा नहीं दिया जाए। जिन लोगों की पक्की दुकानें हैं। या दुकानें लेने के लिए राशि जमा कर रखी है ऐसे लोगों को जगह नहीं दी जाए। पक्की दुकानें होने के बाद भी रोड घेरकर कारोबार करने वालों को चिन्हित करें। एसडीएम कार्यालय में मंगलवार शाम को कुछ फुटकर दुकानदार पहुंचे थे। फल फ्रूट विक्रेताओं को नई सब्जी मंडी में बैठने के लिए कहा गया है। एसडीएम गणेश जायसवाल ने यहां तक कहा है कि इन लोगों के रिकॉर्ड चैक करें। कार्रवाई के दौरान नपा उपयंत्री एमएल चौरसिया एवं प्रभारी सेनेटरी इंस्पेक्टर रूपेश मौर्य मौजूद रहे। रूपेश मौर्य ने बताया कि पुराना गल्ला बाजार में करीब 40 दुकानदारों को शिफ्ट किया जाएगा। एसडीएम के आदेश मुताबिक फल वाले नई सब्जी मंडी में आवंटित चबूतरों पर बैठें।

एसडीएम के द्वारा की गई अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई से हलचल मची हुई है। बीच रोड पर फ्रूट के ठेले, कपड़ा दुकान, पान दुकान, इलेक्ट्रानिक, होटल, जनरल स्टोर्स लगाने वाले जनप्रतिनिधियों के चक्कर काट रहे हैं। लगभग 50 फीट की रोड अतिक्रमण होने के बाद चलने के लिए महज 10 फुट बचती थी। स्कूली छात्राओं और महिलाओं को छींटाकशी का सामना करना पड़ता था। प्रशासनिक सख्ती और जनप्रतिनिधियों के सहयोग व्यवस्था सुधरी है। एसडीएम ने कहा कि इस व्यवस्था को दोबारा नहीं बिगड़ने देंगे। स