धान के रेट कम, किसान ने रुकवाई नीलामी
पिपरिया| कृषिउपज मंडी में बुधवार को धान की नीलामी सुबह 11 बजे के आसपास बंद हो गई। धान के रेट कम मिलने के कारण किसानों ने धान बेचने से मना कर दिया। जिससे मंडी में नीलामी प्रक्रिया बंद हो गई। मंडी में लगभग 35 हजार क्विंटल अनाज पड़ा है। मंडी जाम हो गई है। मंडी अध्यक्ष दिनेश पटेल ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे नीलामी प्रक्रिया रुक गई।