पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्राॅली से अनाज की सीधी तौल के लिए मजदूर संघ का विरोध

ट्राॅली से अनाज की सीधी तौल के लिए मजदूर संघ का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{बुधवार को बैठक लेकर मजदूर संगठन ने किया फैसला

कार्यालयसंवाददाता|पिपरिया

कृषिउपज मंडी में ट्रैक्टर ट्रॉलियों से सीधे नीलामी प्रक्रिया के लिए मजदूर संगठन ने आपत्ति जताई है। बुधवार को मंडी परिसर में मजदूर संगठन की बैठक हुई। जिसमें तय किया गया है कि वर्तमान व्यवस्था के अनुसार मंडी में खरीदी होगी।

मजदूर संघ अध्यक्ष साहबसिंह का कहना है कि नई व्यवस्था के लिए मजदूर तैयार नहीं है। इससे उनकी मजदूरी पर असर पड़ेगा। मजदूर प्रतिनिधि महेश मौर्य, हरि बाथरे ने कहा कि इससे मजदूरों के बीच बेरोजगारी बढ़ेगी। मजदूरों को आर्थिक नुकसान होगा। जिससे मजदूर वर्ग इस महंगाई के दौर में परेशान हो जाएगा। वर्तमान में जो व्यवस्था मंडी में चल रही है। उसके मुताबिक मजदूर मंडी में काम करेंगे। ट्रैक्टर-ट्रॉली से नीलामी होने पर मजदूर संघ आंदोलन करेगा। गौरतलब है कि वर्तमान में मंडी में ढेरी सिस्टम लागू है। इसमें बदलाव करके इसे सीधे बड़े तौल कांटों से ट्रैक्टर-ट्रॉली से तौल के इंतजाम हो रहे हैं। जिसमें कई चरणों की बातचीत और फैसले हुए हैं। हालांकि अभी नई व्यवस्था लागू नहीं हुई है।