- Hindi News
- पिपरिया| पिपरिया,बनखेड़ी और पचमढ़ी के नगर रक्षा समिति सदस्यों का
पिपरिया| पिपरिया,बनखेड़ी और पचमढ़ी के नगर रक्षा समिति सदस्यों का
पिपरिया| पिपरिया,बनखेड़ी और पचमढ़ी के नगर रक्षा समिति सदस्यों का सम्मेलन शुक्रवार को आयोजित किया। थाना इंचार्ज एसआर झा ने बताया कि कार्यक्रम में 200 सदस्य शामिल हुए। उन्होंने बताया कि पुलिस के सहयोगी के रूप में सक्रिय सदस्यों को ही मौका दिया जाएगा। ऐसे लोगों को नगर सुरक्षा, ट्रेफिक इंतजाम और परीक्षाओं के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में उपयोग किया जा सकता है। थाना इंचार्ज श्री झा ने बताया कि रक्षा समित सदस्य पुलिस और जनता के बीच सेतु का काम करेंगे। इसके लिए सक्रिय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जबकि काम नहीं करने वाले सदस्यों को हटा दिया जाएगा। नए सदस्यों को जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सभी रक्षा समिति सदस्य अपने मोहल्लों की गतिविधियों पर नजर रखें।
जरूरी सूचनाएं बीट इंचार्ज और सीधे उन्हें ताकि उस पर समय रहते काम हो सके। थाना इंचार्ज श्री झा ने कहा कि छोटी सूचनाएं भी कई बार बड़ी घटनाओं को रोकने में कारगर होती हैं। इसलिए रक्षा समिति सदस्य सूचना तंत्र की तरह भी काम करें। नेटवर्क मजबूत बनाने में समिति सदस्य सहयोग दें।
सक्रिय सदस्यों को सौंपेंगे जिम्मेदारी