- Hindi News
- अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था ने मनाया स्थापना दिवस
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था ने मनाया स्थापना दिवस
कार्यालय संवाददाता| पिपरिया
अंतरराष्ट्रीयमानवाधिकार संस्था के 20 वां स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम हुआ। संस्था सदस्य राकेश अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर कार्यक्रम हुआ। मौजूद सदस्यों ने निर्णय लिया कि संस्था नगर इकाई का गठन कर पदाधिकारी मंडल एवं कार्यकारिणी की घोषणा जल्दी करेगी। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनी। मानव अधिकारों की रक्षा के लिए संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर सदस्य काम करेंगे। संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील मोहता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सदस्य श्रीकृष्ण शर्मा ने कार्यक्रम के संबंध में प्रकाश डाला। इस मौके पर सरकारी संस्थाओं से संबंधित लोगों की समस्याओं के संबंध में बातचीत हुई है। वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी मार्गदर्शन लिया जाएगा। इस मौके पर वंशी माहेश्वरी, अतुल पंजवानी, पंकज सोनी, मुकेश सोनी, शिवदीन मिश्रा, गोपाल गढ़वाल आदि मौजूद रहे। संचालन नरेंद्र बसेड़िया ने किया। आभार राजेश लाहाेटी ने जताया।