पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुिलया नहीं बनी तो ग्रामीण करेंगे चुनाव का बहिष्कार

पुिलया नहीं बनी तो ग्रामीण करेंगे चुनाव का बहिष्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| पिपरिया

शहरके सांडिया रोड इलाके में सरकारी गर्ल्स स्कूल पिछले हिस्से में नाले पर बनी पुलिस 3 साल से टूटी पड़ी है। इस संबंध में इस इलाके के लोगों ने ग्राम पंचायत और नगरपालिका परिषद में आवेदन दिए हैं। इलाके के एक दर्जन लोगों ने एसडीएम कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि किसी ने इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण स्कूली बच्चों और आम लोगों को रोज आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं। निर्माण के लिए आरईएस विभाग ने सर्वे किया प्रस्ताव बनाया। लेकिन इसके बाद कार्रवाई ठप हो गई। लगभग 12 लाख 50 हजार रुपए का प्रस्ताव बना था। इस पुलिया के पिछले हिस्से में ग्राम हथवांस लगता है। इसके वार्ड क्रमांक 13, 14 और 15 के सैकंडों लोग परेशान हैं। पुलिया निर्माण होने की स्थिति में इन वार्डों के लोगों ने ग्राम पंचायत चुनाव में बहिष्कार करने की बात भी कही है।

हथवांस के वार्ड क्रमांक 13, 14 और 15 के लोगों ने कालोनी की समस्याओं की तरफ भी अधिकारियों का ध्यान खींचा है। मंगलवार को दिए गए आवेदन में लोगों ने कहा कि पूरे मोहल्ले में रोड पर पानी बह रहा है। प्लॉटों के आसपास रोड और नालियां व्यवस्थित नहीं हैं। पार्किंग, जल निकास की जगह बताई गई थी लेकिन बाद में लोगों को सुविधाएं नहीं मिलीं। नागरिकों ने उनके द्वारा खरीदे गए प्लाटों की रजिस्ट्री भी आवेदन के साथ लगाई है। कालोनी संबंधी समस्याओं को लेकर लोग परेशान हैं।