पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुस्तकें इतिहास को जिंदा रखती हैं: प्रमोद माहेश्वरी

पुस्तकें इतिहास को जिंदा रखती हैं: प्रमोद माहेश्वरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनखेड़ी| पिपरियारोड़ स्थित बनखेड़ी सामुदायिक भवन में लायब्रेरी का शुभारंभ किया गया। समर्पण संस्था के माध्यम हुए लायब्रेरी के शुभारंभ में नगर के वरिष्ठजनों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमोद माहेश्वरी ने कहा कि बनखेड़ी जैसी छोटी जगह में लायब्रेरी की शुरुआत सकारात्मक कदम है। क्योंकि शब्द कभी नहीं मरते वे इतिहास ही बनते है। और इतिहास से हम सबक लेते है। कार्यक्रम में बनखेड़ी कालेज के व्याख्याता डा. कमलेश दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जैन, सखाराम भार्गव, आशीष चौधरी, गिरधर सांवल, एडीसन मसीह, आनंद त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रमोद माहेश्वरी ने लायब्रेरी के लिए 5 हजार रुपए उपस्थित अन्य लोगों ने भी आर्थिक सहयोग दिया। डा. कमलेश दुबे ने गरीब बच्चों को नि:शुल्क पीएसी, संविदा और बैंक की तैयारी करने वालों को कोचिंग देने की बात भी कही।