बिजली सप्लाई चालू की जाए: संघ
पिपरिया : भारतीयकिसान संघ के सदस्यों ने बिजली समस्याओं को लेकर एसडीएम को आवेदन दिया है। ब्लॉक मंत्री केशव चौधरी का कहना है कि 75 प्रतिशत बिल जमा होने के बाद भी ग्राम पुनौर में कनेक्शन काट रखा है। जबकि संघ आंदोलन के दिन अधिकारियों ने सप्लाई चालू करने का आश्वासन दिया था।
सांडिया क्षेत्र के ग्राम सुरेला, कांठी, सर्रा, सहलवाड़ा आदि गांवों की पिछले 5 दिनों से सप्लाई बंद है। जिससे किसान परेशान हैं। मनोहर, सुरेश ने कहा कि गांवों में बिजली सप्लाई देने की मांग की है। ताकि रबी फसलें खराब हो।