पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलग अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत

अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया| शहरसे सटे ग्राम हथवास में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनट की है। पुलिस ने बताया कि ज्योतिबाई कतिया (33) ने घर में सुबह के समय जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है। इधर पिपरिया-सोहागपुर के बीच रेलवे ट्रैक के बाजू में नाली में एक महिला का शव मिला है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सुबह करीब 9 बजकर 90 मिनट पर सूचना मिली। प्रथमदृष्टया मामला ट्रेन से गिरकर मौत होने का लग रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। जांच की जा रही है। इसके बाद दोनों ही मामले साफ हो सकेंगे।