गंगेले प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने
पिपरिया : अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद परिषद की कार्यसमिति में सचिन गंगेले को सदस्य मनोनीत किया गया है। सचिन को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर परिषद कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। विद्यार्थी परिषद के अमृतसर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।