पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जागरूकता और ट्रेनिंग कार्यक्रम आज

जागरूकता और ट्रेनिंग कार्यक्रम आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया : वेयरहाउस ऑनर्स एसोसिएशन एवं सहकारी प्रबंध संस्थान संयुक्त रूप से किसानों और वेयरहाउस संचालकों के लिए जागरूकता और ट्रेनिंग कार्यक्रम दिसंबर को तिलक वार्ड स्थित माहेश्वरी भवन में होगा। अध्यक्ष बालकिशन टावरी ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। मुख्य अतिथि के रूप में वेयर हाउसिंग डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी दिल्ली के चेयरमेन दिनेश राय मौजूद रहेंगे। विशेष अतिथि चेयरमेन सेंट्रल मप्र ग्रामीण बैंक विवेक कुमार होंगे इसके अलावा, बैंकिंग, मप्र वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कार्पोरेशन, नागरिक आपूर्ति निगम, मार्कफेड, सहकारिता के अधिकारी बैठक में मौजूद रहेंगे।



संस्था सचिव अशोक तोषनीवाल ने संस्था सदस्यों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।