- Hindi News
- अनाज का सुरक्षित भंडारण देश के लिए जरूरी: राय
अनाज का सुरक्षित भंडारण देश के लिए जरूरी: राय
पिपरिया| वेयरहाउस ऑनर्स एसोसिएशन एवं सहकारी प्रबंध संस्थान ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम किया। मंगलवार को सुबह आयोजित जागरूकता और ट्रेनिंग कार्यक्रम वेयर हाउस संचालकों और किसानों के लिए था। जिसमें भंडारण क्षमता की जरूरत और सरकारी योजनाओं के बारे में चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में वेयर हाउसिंग डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी दिल्ली के चेयरमेन दिनेश राय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अनाज उगाना जरूरी है। लेकिन अनाज का सुरक्षित ढंग से भंडारण देश में खाद्य व्यवस्था के लिए जरूरी है। इस मौके पर शहर के वेयर हाउस संचालकगण भी मौजूद रहे। चेयरमेन सेंट्रल मप्र ग्रामीण बैंक विवेक कुमार, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक सेंट बैंक वीके महेंद्रू, निदेशक तकनीकी तरुणकुमार डे आदि ने संबोधित किया। सहकारी प्रबंध संस्थान के निदेशक डॉ. एके अस्थाना एवं वेयर हाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष बालकिशन टावरी, सचिव अशोक तोषनीवाल, मंडी अध्यक्ष दिनेश पटेल आदि मौजूद रहे। सरकारी योजनाओं ऋण सहित वेयर हाउसों संचालकों किसानों के बीच समन्वय पर भी बातचीत हुई।