- Hindi News
- नि:शक्तों के सम्मेलन में नहीं बना कोई भी जोड़ा
नि:शक्तों के सम्मेलन में नहीं बना कोई भी जोड़ा
{आईएएस बनना चाहता है नेत्रहीन
निजसंवाददाता|सोहागपुर
मंगलवारको जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित विकासखंड के नि:शक्त परिचय सम्मेलन में कोई भी जोड़ा नहीं बन पाया। पीसीओ आरआर आठनेरे से मिली जानकारी के अनुसार परिचय सम्मेलन में विभिन्न ग्रामों के 24 नि:शक्तों ने हिस्सा लिया था। इसमें 23 पुरुष तथा एक युवती शामिल थी। नि:शक्तों के सम्मेलन में पहुंचे प्रभारी अधिकारी एसडीएम नवीत धुर्वे ने नि:शक्तों एवं उनके अभिभावकों से विवाह संबंध में चर्चा की। शोभापुर से आई नि:शक्त युवती रूबी ना बी की मां से पूछा गया कि रूबी ना का विवाह करने को तैयार है, तब रूबी ना की वालिदा ने बताया कि यदि सामाजिक लड़का मिल जाए तो अच्छा है। एसडीएम श्री धुर्वे ने शोभापुर के मुस्लिम नि:शक्त से संबंध की बात आगे बढ़ाई तब युवती की मां ने उस युवक से रिश्तेदारी होने की बात कही। इस सम्मेलन में 12 वीं कक्षा में 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथ सम्मानित हुए चारगांव के नेत्रहीन सीताराम ब्रह्मवंशी ने भी शिरकत की। सीताराम ने एसडीएम श्री धुर्वे को बताया कि वह पिपरिया कालेज में बीए तृतीय सेम का नियमित विद्यार्थी है और आज मंगलवार को उसकी परीक्षा तीन बजे से है। नेत्रहीन सीताराम ने परिचय सम्मेलन में आईएएस बनने की बात कहीं। विवाह को लेकर सीताराम भी बहुत उत्साहित दिखा लेकिन विवाह योग्य युवतियों की संख्या परिचय सम्मेलन में एक ही होने के कारण कोई भी जोड़ा नहीं बनाया जा सका।