संगीतमय श्रीराम कथा कल से
पिपरिया : शहरमें 11 दिसंबर से संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ हो रहा है। कार्यक्रम स्वर्गीय सुंदरलाल साहू एवं उमादेवी साहू की स्मृति में उनके परिवार द्वारा कराया जा रहा है। वृंदावन धाम से रहे पंडित नीलेश शास्त्री राम कथा सुनाएंगे। कथा कार्यक्रम इतवारा बाजार दशहरा मैदान में होगा। पंडित श्री शास्त्री भगवान श्री राम द्वारा विभीषण को धर्मरथ पर दिए गए उपदेश के संबंध में अपना व्याख्यान देंगे। 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे से राम जानकी मंदिर से दशहरा मैदान तक शोभायात्रा निकाली जाएगी।