बैठक में बनी कार्यक्रम की रूपरेखा
पिपरिया : अखिलभारतीय किरार महिला मंडल की बैठक हुई। महिला इकाई ने फैसला लिया है कि 25 जनवरी बसंत पंचमी के दिन समाज का सामूहिक विवाह कार्यक्रम पिपरिया में होगा। गौरतलब है कि किरार समाज का महिला संगठन हर साल यह कार्यक्रम आयोजित करता है। जिसकी पूरी जिम्मेदारी समाज का महिला संगठन उठाता है। जिलाध्यक्ष गंगादेवी चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष शशि पटेल, नीलम चौधरी आदि मौजूद रहीं। अगली बैठक 13 दिसंबर को होगी। आभार लक्ष्मी कुड़ैया ने जताया।