पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट में नहीं पहुंचे वकील, काम रखा बंद

कोर्ट में नहीं पहुंचे वकील, काम रखा बंद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया| राज्यअधिवक्ता संघ के आव्हान पर शहर के वकील मंगलवार को कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। वकीलों ने न्यायालयीन काम नहीं किया। वकील मप्र उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के तबादले की मांग कर रहे थे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर ने समर्थन दिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जेके कोठारी ने बताया कि मंगलवार को वकीलों ने प्रतिवाद दिवस मनाया। उन्होंने बताया कि वकीलों ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश केएन सिंह को आवेदन भी दिया है। उनके माध्यम से यह आवेदन मुख्य न्यायाधिपति उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली तक पहुंचेगा। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता एमएम मैथिल, नरेंद्र हरदेनिया, अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष राजेंद्र सराठे, बीएम पचौरी, रजनीश शर्मा, असीम मौर्य सहित वकील मौजूद रहे।

वहीं, सोहागपुर में भी राज्य अधिवक्ता परिषद के आव्हान पर मंगलवार को नगर के वकीलों ने कामकाज बंद कर प्रतिवाद दिवस मनाया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडव्होकेट मंगलसिंह रघुवंशी ने बताया कि मंगलवार को अधिवक्ताओं ने न्यायालय में काम नहीं किया। अधिवक्ता संघ की ओर से उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के नाम संबोधित ज्ञापन एडीजे सोहागपुर को सौंपा गया। जिसमें उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति को हटाने की मांग की गई है। हड़ताल के चलते पक्षकारों ने स्वयं ही न्यायालय में उपस्थित होकर अपनी पेशी कराई।

पिपरिया। न्यायालय परिसर के बाहर खड़े हुए वकील।