- Hindi News
- पार्किंग की जगह तय नहीं सड़क पर खड़े होते हैं वाहन
पार्किंग की जगह तय नहीं सड़क पर खड़े होते हैं वाहन
ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी आते हैं खरीददारी करने
शहरकी पार्किंग व्यवस्था बेपटरी है। शहर के व्यस्ततम इलाकों, व्यावसायिक और बैंकिंग संस्थानों के पास भी पर्याप्त पार्किंग स्पेस नहीं है। लोग मनमर्जी से दोपहिया और चार पहिया वाहन खड़े करके चले जाते हैं, क्योंकि निर्धारित स्थल अभी चिन्हित नहीं हंै। मुख्य बाजार में बीच रोड पर फुटकर दुकानें अस्थाई रूप से फिर लगवा दी गई हैं। पूर्व में स्टेशन रोड अतिक्रमण मुक्त होकर यहां पार्किंग बनाने की योजना थी। हालांकि श्रीराम यज्ञ समाप्ति के बाद इन दुकानदारों को पुराना गल्ला बाजार में शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद यहां पार्किंग विकसित की जा सकती है। फुटकर दुकानदार भी स्थायी जगह की मांग कर रहे हैं। बीच रोड पर दुकानदारी में उन्हें भी असुविधा होती है। शहरवासी राजेंद्र सिंह ने कहा कि शहर में बढ़ती फुटकर दुकानों और ठेलों को देखते हुए यहां फुटकर मार्केट की जरूरत है।
पूर्व में स्थानीय प्रशासन ने मेन रोड से अतिक्रमण हटाकर यहां पर पार्किंग इंतजाम कराने के प्रयास किए थे। लेकिन बाद में टेंडर भी किन्हीं तकनीकी कारणों से निरस्त हो गया और योजना खटाई में पड़ गई। गलियों, मेन रोड़ों, बैंकों के पास, दुकानों के आसपास वाहनों को खड़े करने की सबसे बड़ी प्राबलम लोगों के साथ है।
कई बार तो पुलिस थाने में सामने स्थित दुकानों तक जाने वाले लोग थाने के मेन गेट के सामने मजबूरी में वाहन पार्क कर देते हैं। ऐसे में कई बार पुलिस कर्मियों और लोगों के बीच नोकझोंक की स्थिति बनती है।
शीघ्र हल निकाला जाएगा
^जोनए व्यावसायिक संस्थान बन रहे हैं, या निर्माणाधीन हैं उनमें पार्किंग बनाने का प्रावधान किया गया है। इसे सख्ती से लागू कराने के प्रयास करेंगे,ताकि पार्किंग की समस्या और बढ़े। इसके अलावा परिषद की बैठक में अन्य उपायों पर भी विचार करके हल निकाला जाएगा। -राजीवजायसवाल,अध्यक्ष, नपा परिषद, पिपरिया
पिपरिया। रोड किनारे खड़े वाहन।