पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रबी सीजन के लिए प्रशासनिक तैयािरयां शुरू

रबी सीजन के लिए प्रशासनिक तैयािरयां शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी गोदाम में पहुंची 600 टन खाद की खेप

क्रांति धान की खरीदी 4 समितियां करेंगी, धान के लिए 3000 किसानों ने कराए रजिस्ट्रेशन

वर्तमानमें किसान धान की फसल में व्यस्त हैं। बासमती धान बेचने के लिए किसान कृषि मंडी में रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। जबकि क्रांति धान की खरीदी सहकारी समितियां करेंगी। अक्टूबर अंत में धान की फसल कटकर कृषि मंडी पहुंचने लगेगी। बासमती धान व्यापारी और राइस कंपनियां खरीदती हैं। जबकि क्रांति किस्म की धान सहकारी समितियां खरीदेंगी। क्रांति धान समर्थन मूल्य पर खरीदी जाती है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन का काम सहकारी समितियों में हो रहा है। क्रांति धान की खरीदी 4 समितियां करेंगी। जिला सहकारी बैंक के पर्यवेक्षक प्रमोद पुरोहित ने बताया कि देवगांव, तरौनकलां, सांडिया और गाड़ाघाट सहकारी समितियां ख्ररीदी करेंगी। लगभग 3000 किसानों के पंजीयन हो चुके हैं। अभी पंजीयन हो रहे हैं। 10 अक्टूबर तक पंजीयन होंगे। इसके बाद स्थित स्पष्ट होगी। क्रांति धान की व्यवस्थाएं शुरू हो गई है। सहकारी समितियां, वेयर हाउस प्रबंधन आदि तैयारियां कर रहे हैं।

सप्लाई अभी मिली है

^डीएपीऔर यूरिया सरकारी गोदाम में पर्याप्त उपलब्ध है। सप्लाई भी अभी मिली है। फिलहाल किसानों की खाद पूर्ति हो गई है। आगामी सीजन के लिए व्यवस्थाएं हो रहीं हैं। अभी किसान धान और अन्य फसलों को लेने में व्यस्त हैं। किसानों को खाद सहकारी समितियों और गोदाम से मिलेगी। एमएलमालवीय, वरिष्ठकृषि अधिकारी, पिपरिया

पिपरिया। सरकारी गोदाम में भरा रहा डीएपी का पहला स्टॉक