युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज
सोहागपुर | एकयुवती ने नगर के इंदिरा वार्ड में रहने वाले युवक राम के खिलाफ शादी का लालच देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट थाने में लिखाई है। एसआई आई एस बैस ने बताया कि पीड़िता ने लगभग चार पांच माह पहले आरोपी द्वारा शारीरिक संबंध बनाने की बात बताई है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी युवक से उसकी दो साल से दोस्ती थी। पीड़िता की रिपोर्ट पर एफआईआर पिपरिया थाने से आई महिला एएसआई ममता वाजपेयी ने की है।