- Hindi News
- संगोष्ठी में छात्रों को बताया जीवन मे खेलों का महत्व
संगोष्ठी में छात्रों को बताया जीवन मे खेलों का महत्व
संगोष्ठी में छात्रों को बताया जीवन मे खेलों का महत्व
पिपरिया.शहरके सरकारी पीजी कॉलेज में शनिवार दोपहर प्रतिभा बैंक योजना के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड खेल अधिकारी बीएस चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने जीवन में खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डाला। शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलों को जरूरी बताया। कार्यक्रम अतिथि गोपाल राठी ने छात्र जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गंभीरता से अपने कॅरियर को उड़ान देने का समय है। छात्र अपनी रुचि के मुताबिक जीवन में आगे बढ़ें। अपने आप को अपडेट रखें और तकनीकी का ज्ञान भी लेते रहें। प्रतिभा बैंक प्रभारी प्रोफेसर अजय पाराशर ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे।