- Hindi News
- क्रिकेट में उमरधा, कबड्डी में पडरई बनी विजेता
क्रिकेट में उमरधा, कबड्डी में पडरई बनी विजेता
बनखेड़ी| बनखेड़ीशासकीय टैगोर हाईस्कूल ग्राउंड में ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, रस्साकसी, टेनिस बाल, क्रिकेट एवं मिनी मैराथन हुई। कार्यक्रम में पिपरिया एसडीओपी कमलेश कुमार, बनखेड़ी थाना प्रभारी लक्ष्मी कश्यप, एसआई एसएस चौहान भी मौजूद रहे। दिनभर चली प्रतियोगिता में कबड्डी में प्रथम पडरई ठाकुर, द्वितीय बाचावानी, वॉलीबाल में प्रथम माल्हनवाड़ा, क्रिकेट में प्रथम उमरधा, द्वितीय ईशरपुर, रस्साकसी में प्रथम बाचावानी, द्वितीय ईशरपुर रही। विजेताओं को एसडीओपी कमलेश कुमार द्वारा शील्ड दी गई। कार्यक्रम में ब्लाक खेल समन्वयक देवेन्द्र उरहा,राजकुमार पाली सहित कई लोग मौजूद थे।
देवेन्द्र उरहा ने बताया कि चयनित टीम अब जिलास्तर से राज्य स्तर तक खेलेंगी7 जिसमें प्रथम पुरस्कार दो लाख रुपए द्वितीय एक लाख तृतीय 50 हजार रुपए रहेगा। वहीं मैराथन में प्रथम 50 हजार, द्वितीय 30 हजार और तृतीय 20 हजार रुपए रखा गया है।