पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सराफा व्यापारी से लूट का नहीं लगा सुराग

सराफा व्यापारी से लूट का नहीं लगा सुराग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छिंदवाड़ा पुलिस के अधिकारी जुटे जांच में

क्राइमरिपोर्टर|पिपरिया

पिपरियाके सराफा व्यापारी से छिंदवाड़ा जिले के माहुलझिर थाना इलाके में हुई लूट का फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है। व्यापारी ने पुलिस को लूट की सामग्री की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई है। इसमें सोने-चांदी के जेवर और करीब 20 हजार रुपए नकदी शामिल है। व्यापारी सतीश सोनी चांवलपानी से पिपरिया अपनी मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। उनके साथ उनका कर्मचारी भी था। रास्ते में नकाबपोश लुटेरों ने कीमती सोने-चांदी की सामग्री लूट ली। माहुलझिर थाना इंचार्ज बीपी दुबे ने बताया कि व्यापारी ने करीब 10 लाख रुपए की सामग्री लूट की शिकायत की है। बदमाश व्यापारी से करीब 150 ग्राम सोना, 20 किलो चांदी लूटकर ले गए। गुरूवार को छिंदवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जंगलों में भ्रमण किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है।

जानकारी के मुताबिक ज्वेलर सतीश के सिर पर और आंख के ऊपर चोट आई है। गुरूवार को बनखेड़ी पुलिस भी मौके पर गई थी। इसके अलावा तामिया, माहुलझिर, जुन्नारदेव के अधिकारी लुटेरों की तलाश कर रहे हैं।



अधिकारी इस मामले में ग्रामीणों से पूछताछ कर रहे हैं।