- Hindi News
- रायसेन के वन अमले ने फर्नीचर दुकान पर की जांच
रायसेन के वन अमले ने फर्नीचर दुकान पर की जांच
सिलवानी(रायसेन) से आई वन अधिकारियों की टीम ने शहर की एक फर्नीचर शॉप में स्टॉक की जांच की। गुरुवार दोपहर में टीम ने स्थानीय अधिकारियों के साथ माधुरी फर्नीचर में स्टॉक जांचा। अधिकारियों के मुताबिक सिलवानी के पास एक मिनी ट्रक में अवैध लकड़ियां पकड़ाई हैं। ट्रक ड्राइवर ने उन लकड़ियों को पिपरिया के माधुरी फर्नीचर पर लाने संबंधी बयान अधिकारियों को दिया था। उस आधार पर सिलवानी टीम पिपरिया में जांच करने के लिए पहुंची। रेंजर हेमराज बट ने बताया कि शंका के आधार पर माधुरी फर्नीचर की जांच बाहर से आई टीम ने की। एसडीओ फारेस्ट एनके वर्मा ने बताया कि जांच की गई है, लेकिन बड़ी मात्रा में यहां स्टाक जमा है। यहां फिलहाल कुछ नहीं मिला है। टीम के अधिकारी हमें जांच के लिए प्रतिवेदन देकर गए हैं। अलग-अलग तरह का लकड़ी स्टाक अलग करके जांच कराई जाएगी।
पिपरिया। माधुरी फर्नीचर दुकान में जांच करते हुए वन अधिकारी।