पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी, बुजुर्ग कार चालक की मौत

तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी, बुजुर्ग कार चालक की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया | अपनीकार से उतरकर सड़क क्रॉस करते वक्त बाइक की जोरदार टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। छिंदवाड़ा निवासी राजदेव द्विवेदी (60) अपने परिवार के साथ कार से इटारसी जा रहे थे। पिपरिया से आगे ग्राम शोभापुर के पास राजदेव लघुशंका के लिए अपनी कार से उतरे और सड़क क्रॉस करने लगे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वे सड़क पर गिर गए और सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौत हो गई। बीएमओ डॉ एके अग्रवाल ने बताया कि मृतक को सिर की चोट थी।



उन्हें पिपरिया अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था। पिपरिया अस्पताल में पोस्ट मार्टम के बाद उनके शव को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद बाइक सवार भाग गए। बाइक पर बैठा एक युवक गोपालपुर सोहागपुर निवासी अनूप को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि अनूप से बाइक और उसको चलाने वाले के संबंध में पूछताछ की गई। लेकिन अनूप का कहना है कि उसने तो शोभापुर से पिपरिया के लिए लिफ्ट ली थी। वह पिपरिया यज्ञ कार्यक्रम में रहा था। उन्हें मोटरसाइकिल चालक शोभापुर के पास मिले थे। जांच अधिकारी जेपी मालवीय ने बताया कि मृतक अपने परिवार के साथ अपने बेटे की रिश्ते संबंधी बात करने के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ तेजी लापरवाही मोटरसाइकिल चलाने का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।