पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिपरिया के व्यापारी से माहुलझिर में लूट

पिपरिया के व्यापारी से माहुलझिर में लूट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोने-चांदी के जेवर और नकद राशि लूटी

क्राइमरिपोर्टर|पिपरिया

पिपरियाके सराफा कारोबारी से छिंदवाड़ा जिले के माहुलझिर के पास लूट हो गई है। जानकारी के मुताबिक सराफा कारोबारी सतीश सोनी से अज्ञात लुटेरों ने सोने-चांदी और नकद राशि की लूट ली है। व्यापारी के छोटे भाई योगेश सोनी ने बताया कि उनके भाई बाजार करने वहां गए थे। शाम को लौटते समय कुछ अज्ञात लोगों ने भाई और उनके साथ रहे नौकर से अभद्रता करते हुए गाड़ी से गिराया और उनके पास रखे 3 से 4 लाख रुपए के गहने सहित रुपए लूट लिए। घटना की स्थानीय थाने में सूचना कर दी है। इधर, घटना के बाद सतीश ने अपने भाई योगेश को जानकारी दी तो उन्होंने पुलिस को भी सूचना दर्ज कराई है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक मामले की सूचना जरूर लगी है। लेकिन घटना जिसके साथ हुई वह माहुलझिर में है। इसलिए लूटी गई सामग्री का सही अनुमान नहीं है। योगेश ने बताया कि वास्तविक जानकारी बड़े भाई ही दे सकते हैं। अनुमानित 3 से 4 लाख रुपए की लूट का अनुमान है।