पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासनिक सख्ती से बदली रोड की सूरत

प्रशासनिक सख्ती से बदली रोड की सूरत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुभाषप्रतिमा से स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क की सूरत कुछ दिनों से बदली सी है। पहले यह रोड जमकर अतिक्रमण और कब्जे में थी। यहां डिवाइडर के दोनों ओर बीच रोड पर पक्के ओटले बन गए थे। दोनों ओर ठेले लगते थे। जिससे यहां लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल होता था। महिलाओं और छात्राओं को रोज फजीहत झेलनी पड़ती थी। लेकिन प्रशासनिक सख्ती के चलते अब यहां के हालात बदले हैं। प्रशासन ने डिवाइडर तुड़वा दिया हैं। अतिक्रमण को हटवा दिया गया हैं। एसडीएम गणेश जायसवाल ने बताया कि हालात पहले जैसे बने इसलिए लोगों को भी समझदारी से काम लेना चाहिए। स्कूली छात्राओं और महिलाओं को आने-जाने में सहूलियत मिली हंै। लेकिन बीच-बीच में इक्का-दुक्का हाथ ठेले वाले फिर बैठने की िफराक में होते हैं। एसडीएम गणेश जायसवाल ने साफ कर दिया है। कि अब आदेश का उल्लंघन किया गया तो जुर्माना और सजा का प्रावधान है। उन्होंने सीएमओ को आदेश दिए हैं कि रोड पर दोबारा अतिक्रमण पसरे इसलिए मॉनीटरिंग करें, जुमार्ना लगाएं। हालांकि लोगों को चिंता यह भी सता रही है, कि यदि प्रशासनिक निगरानी हटी तो रोड पर फिर से ठेले लग जाएंगे। और स्थित जैसी पहले जैसी भयावह हो जाए। बीच रोड पर हर कहीं ठेले लेकर खड़े होने से रोड पर अव्यवस्था फैलती है। फल विक्रेताओं को सब्जी मंडी में बैठने के लिए कहा गया है। इस रोड से हाथ ठेले हटाए तो शोभापुर रोड, पुराना गल्ला बाजार और सांडिया रोड तरफ लगने लगे हैं। एसडीएम ने कहा कि भविष्य में हॉकर जोन आदि के लिए भी प्रयास होंगे।

पिपरिया। नपा द्वारा तुड़वाया गया डिवाइडर

अब पैदल चलना हुआ आसान, लोगों ने बीच रोड पर बना लिए थे ओटले

व्यवस्था