सफाई का संदेश दिया
सफाई का संदेश दिया
पिपरिया।गांधीजयंती के मौके पर रेलवे ने विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। इसी के तहत शनिवार सुबह रेलवे स्टेशन प्रबंधक सहित टीसी स्टाफ और रेलवे के अन्य विभागों के कर्मचारियों ने पचमढ़ी रोड तरफ रेलवे परिसर में श्रमदान करके लोगों को सफाई का संदेश दिया।
रेलवे स्टेशन प्रबंधक जगन्नाथ मीणा ने बताया कि विशेष श्रमदान कार्यक्रम और सफाई अभियान के तहत रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारियों के साथ झाडू लगाई। इसके अलावा लोगों से रेलवे परिसर को साफ रखने के लिए जागरूक भी किया।