भीड़ बढ़ी, आज से सजेंगी झांकियां
नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को शहर में चहल-पहल बढ़ गई। दुर्गा मंदिरों सहित पंडालों में विराजमान मां दुर्गा के दर्शन झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालु निकले। प्रतियोगिताओं का दौर रविवार से शुरू हो रहा है। रविवार को धार्मिक झांकियों के अलावा समिति संदेश के रूप में छात्र जीवन के आदर्श विषय पर झांकियां सजेंगी। हिन्दू उत्सव समिति और स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन के द्वारा प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। शहर में आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं। जिसमें मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई हंै। शाम होते ही झांकी स्थलों से आरती और जय माता दी के जयकारों की गूंज सुनाई पड़ने लगती है। शहर में 52 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हैं। इतवारा के श्री मेलड़ी माता दरबार, मंगलवारा के दुर्गा मंदिर, खेड़ापति माता मठ में भीड़ बढ़ गई है। मंदिरों में रात को होने वाली आरतियों में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
पिपरिया। दुर्गा पंडालों में झांकियों को सजाने का काम शनिवार से शुरू हो गया