पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोहरा समाज के धर्मगुरु की सालगिरह पर निकाला जुलूस

बोहरा समाज के धर्मगुरु की सालगिरह पर निकाला जुलूस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोहरासमाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना साहब की सालगिरह पर सोमवार रात को कार्यक्रम हुए। बोहरा समाज ने सोमवार रात को जुलूस निकाला। जुलूस पुराना बस स्टैंड बोहरा मस्जिद से शोभापुर रोड तिराहे तक निकाला गया। जुलूस वापस बोहरा मस्जिद में आकर समाप्त हुआ। यहां सुभाष प्रतिमा के सामने हिन्दू उत्सव समिति और स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों सदस्यों ने बोहरा समाज के लोगों का स्वागत किया। बैंड की धुन पर देशभक्ति और सामाजिक प्रेरणा देने वाले गीतों को बजाया गया। जुलूस में एक बग्घी में बच्चे सवार थे। यहां आतिशबाजी भी की गई। जुलूस के बाद मस्जिद में सम्मेलन हुआ, जिसमें बोहरा समाज के अलावा अन्य समाज के लोग भी शामिल हुए। धर्मगुरू डॉ. बुरहानुद्दीन सैयदना साहब द्वारा किए गए कामों को याद किया गया। उनके प्रयासों से बोहरा समाज की आर्थिक समृद्धि के अलावा समुदाय में शांति स्थापित हुई है। इस मौके पर बोहरा समाज के लोगों ने देश में अमन और चैन की दुआएं भी मांगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर शुभकामनाएं दीं।

पिपरिया। जुलूस में शामिल बोहरा समाज के लोग।