पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्सीलेंस सड़क के बीच में लगे खंभे और ट्रांसफार्मर बने मुसीबत

एक्सीलेंस सड़क के बीच में लगे खंभे और ट्रांसफार्मर बने मुसीबत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तहसीलतिराहे से न्यायालय परिसर तक बन रही उत्कृष्ट रोड के बाएं हिस्से के बीच में करीब 3 बिजली पोल और ट्रांसफार्मर लगे हुए हंै। जिससे रोड का एक भाग संकरा हो गया है। जिसके कारण ट्रेफिक में दिक्कतें होती हैं। लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से रोड को शासन की मंशानुसार उत्कृष्ट बनाया जा रहा है। रोड पर सीमेंटीकरण हो गया, लेकिन पहले इन्हें शिफ्ट नहीं कराया गया। रोड बनने के बाद जब समस्या सामने आई तो अब परिषद में इस पर विचार हो रहा है।

पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इन्हें हटाने के लिए नपा परिषद को निर्देश दिए थे। लेकिन चुनावी तैयारियों और अन्य कारणों से काम आगे नहीं बढ़ सका। सीएमओ राजमणि पांडे ने बताया कि इस काम को शीघ्र ही कराया जाएगा। उत्कष्ट रोड के बीच डिवाइडर बनाया गया है। इसमें सौंदर्यीकरण होगा। इसके अलावा तहसील के सामने वाले हिस्से में पैबल्स लग रहे हैं। यहां पार्किंग के इंतजाम किए जाएंगे। रोड पर बैठक इंतजाम, लाइट भी लगेगी। लेकिन बीच रोड पर लगे बिजली के खंभे ट्रांसफार्मर रोड पर अव्यवस्था पैदा कर रहे हैं। प्रमुख रोड और सभी सरकारी विभागों के दफ्तर यहां होने के कारण रोज हजारों लोग यहां आते हैं। तहसील, उप रजिस्ट्रार कार्यालय, जनपद पंचायत सहित न्यायालय भी यहीं से होकर लोग जाते हैं। वर्तमान में रोड से जुड़ी दूसरी चीजों का काम चल रहा है। इसी बीच बिजली खंभे शिफ्टिंग का काम हो सकता है। इधर बिजली कंपनी भी शहर में नए बिजली पोल और ट्रांसफार्मर लगा रही है। नागरिकों का कहना है कि ऐसे स्थानों का चयन करके व्यवस्थित ढंग से पोल और ट्रांसफार्मर लगाएं, ताकि अतिक्रमण और यातायात में असुविधा हो। शहरवासी अंकित ने कहा कि बिजली पोल और ट्रांसफार्मर की आड़ से अतिक्रमण बढ़ता है। जिससे ट्रेफिक में असुविधा होती है।

खंभे शीघ्र ही शिफ्ट कराए जाएंगे

^पचमढ़ीरोड पर उत्कृष्ट रोड के बीच में लगे बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया पूरी कराएंगे, ताकि रोड व्यवस्थित होकर लोगों को दिक्कतें हों। इसके लिए बिजली विभाग में राशि जमा करेंगे। -राजमणिपांडे,सीएमओ, पिपरिया

नपा कार्यालय में बनाया शिकायत एवं पूछताछ केंद्र

नगरपालिकापरिषद कार्यालय में लोगों की सुविधा के लिए सुविधा, शिकायत एवं पूछताछ केंद्र बनाया गया है। यहां लोग अपने आवेदन दे सकते हैं। जो संबंधित विभाग प्रमुखों और सीएमओ तक पहुंच जाएंगे। इसके अलावा लोग शिकायतें भी यहां दर्ज करा सकते हैं। सीएमओ राजमणि पांडे ने बताया कि परिषद अध्यक्ष के सुझाव पर अमल करते हुए इसे चालू कराया गया है। यहां एक नपाकर्मी की नियमित ड्यूटी के आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक रोज करीब आधा दर्जन आवेदन यहां जमा हो रहे हैं। सीएमओ ने कर्मचारियों को हिदायत दी है कि परिषद अपने कामों से आने वाले लोगों से अच्छा बर्ताव रखे। उनकी समस्या निराकरण के लिए उचित कदम उठाएं। लोगों को संबंधित विभागों के बारे में बता दिया जाए, ताकि लोग कार्यालय परिसर में भटकंे नहीं। इस केंद्र की उपयोगिता इसलिए भी है कि यदि नपा परिषद में अधिकारी नहीं मिलें तो लोग अपने आवेदन निर्धारित स्थल पर जमा तो कर सकते हैं। शहर में 21 वार्ड हैं।

आबादी 48 हजार 800 है। देखना होगा कि इस हेल्प डेस्क का कितना फायदा लोगों को मिलता है।

पिपरिया। तहसील रोड को उत्कृष्ट बनाया जा रहा है। रोड के बीच में ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभे लगे हुए हैं।