पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमारा हित चाहने वाला हमसे नाराज हो तो गांठ बांधें जगदगुरु रामानंदाचार्य

हमारा हित चाहने वाला हमसे नाराज हो तो गांठ बांधें - जगदगुरु रामानंदाचार्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरानागल्ला बाजार (तुलसीनगर) में चल रहे श्रीराम यज्ञ एवं मानस सम्मेलन में सोमवार से प्रवचन शुरू हो गए। सोमवार को अयोध्या से पधारे जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी राम दिनेशाचार्य महाराज ने कहा कि यदि हमारे हित के लिए सोचने वाला हमारा करीबी हमें डांट दे या हमसे गुस्सा हो जाए, तो उसे गांठ बांधने की जरूरत नहीं है। महाराजश्री ने भगवान शंकर और मां पार्वती के प्रसंग के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि प|ी, पति से इसलिए नाराज होती है क्योंकि प|ी, पति की सबसे बड़ी हितैषी है। महाराजश्री ने कथा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। जौनपुर से पधारे पंडित दिनेश मिश्र ने कहा कि सनातन धर्म संस्कार के बल पर अक्षुण्य है। गौमाता जात-पांत धर्म के आधार पर दूध देने में पक्षपात नहीं करती। तो फिर गौ की रक्षा की जिम्मेदारी पूरे मानव समाज की है। उन्होंने कहा कि संसार को रामकथा नारी के कारण ही मिली है। अगर मां पार्वती भगवान शंकर से कथा सुनने का आग्रह नहीं करतीं तो संसार को कथा नहीं मिलती। प्रवचन दोपहर ढाई बजे और रात 8 बजे से हो रहे हैं। हवन कुंड में आहुतियां छोड़ी जा रही हैं। पवित्र यज्ञ शाला की परिक्रमा श्रद्धालु लगा रहे हैं। उन्होंने धर्म परिवर्तन रोकने पर बल दिया। कार्यक्रम 16 फरवरी तक चलेगा। प्रवचन रोज दो सत्रों में हो रहे हैं। कार्यक्रम में जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्यजी जी महाराज कामदगिरि पीठाधीश्वर चित्रकूट, जगदगुरु राम दिनेशाचार्य महाराज अयोध्या, विश्व संत परम संघ उपाध्यक्ष हिन्दू महासंघ राष्ट्रीय संरक्षक महामंडलेश्वर अतुलेशानंद महाराज चित्रकूट, पंडित दिनेश मिश्र जौनपुर, यशुमति देवी मुजफ्फरपुर, पंडित अशोकदास रामायणी अयोध्या, महंत रामप्रिय दास छत्तीसगढ़, प्रणवानंद महाराज धर्म संघ काशी से रहे हैं। ये सभी विद्वान यहां प्रवचन देंगे।

पिपरिया। तुलसीनगर पुराना गल्ला बाजार में प्रवचन देते हुए जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी राम दिनेशाचार्य महाराज एवं प्रवचन सुनती महिलाएं।