पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौवंश के अवैध परिवहन करने के मामले में दो पकड़ाए,वाहन भी जब्त

गौवंश के अवैध परिवहन करने के मामले में दो पकड़ाए,वाहन भी जब्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया| गौवंश को अवैध रूप से ले जाते हुए पुलिस ने मटकुली के पास 2 लोगों को पकड़ा है। चार पहिया वाहन से 5 बछड़ों को भरकर छिंदवाड़ा की ओर ले जा रहे थे। थाना इंचार्ज एसआर झा ने बताया कि ईशाद और कल्लू खां को पकड़ा गया है। ये दोनों वाहन क्रमांक एमपी 28- 0723 से बछड़ों को छिंदवाड़ा की ओर ले जा रहे थे। इन दोनों पर गौवंश वध निषेध अधिनियम 2008 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने वाहन भी जब्त कर लिया है।