स्कूल और कोचिंग संस्थान बंद रहे
अभािवप कार्यकर्ता और स्कूल संचालक में हाथापाई, दो घायल
स्थगन की बात सामने आई
एजुकेशन रिपोर्टर|सिवनीमालवा
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद ने निजी स्कूलों में एनसीईआरटी एवं एमपी बोर्ड की पुस्तकें लागू करने की मांग को लेकर शहर की सभी शिक्षण संस्थाओं को बंद रखने का आह्वान किया था। सुबह से ही कार्यकर्ता जुलूस के रूप में स्कूलों को बंद कराने के लिए घूम रहे थे। शहर के अधिकांश निजी स्कूल में विद्यार्थियों की छुट्टी कराने के बाद कार्यकर्ता टैगोर स्कूल पहुंचे, तो वहां विवाद हो गया।
ऐसेहुआ विवाद: अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक विक्रम सूर्यवंशी, नगर अध्यक्ष अंकित तांबूलकर सहित कार्यकर्ताओं ने टैगोर स्कूल के संचालक प्रवीण अवस्थी से स्कूल बंद करने को कहा, तो उन्होंने 11 बजे स्कूल बंद करने की बात कही। कार्यकर्ताओं के मानने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। स्कूल संचालक प्रवीण अवस्थी और एबीवीपी नगर अध्यक्ष अंकित तांबूलकर के बीच झूमाझटकी भी हुई, जिसमें कार्यकर्ता जयंत, महेंद्र को सिर में चोटें आईं। थाना प्रभारी अजय दुबे डोलरिया थाना प्रभारी आरएस चंदेल, शिवपुर थाना प्रभारी आरए तिवारी के साथ पुलिस फोर्स स्कूल में पहुंच गया। दोनों पक्ष अपनी बातों पर अड़े रहे। आखिरकार स्कूल संचालक ने 11 बजे जब स्कूल की छुट्टी कर दी और दोपहर की पारी ना लगाने की बात कही, तब मामला शांत हुआ।
नगरमें बंद रहे स्कूल
सेमरी हरचंद| अभाविपद्वारा निजी प्रकाशकों की पुस्तकें बंद किए जाने की मांग को लेकर सभी स्कूलों से शनिवार को संस्थाएं बंद रखने का आह्वान किया था। परिषद के चंदन पटेल ने बताया कि सभी शालाओं ने सहयोग किया।
बंद के दौरान नगर की शालाओं में परिक्षार्थी छात्रों को परीक्षा के चलते बंद से छूट दी गई, वहीं सभी शालाओं के कार्यालय खुले रहे जिनमें सभी शिक्षक मौजूद रहे वहीं स्वामी विवेकानंद स्कूल में सुबह से ताला लगा मिला।
फोटो-स्वामी विवेकानंद स्कूल में ताला लगा बताते परिषद सदस्य।
दोनों पक्षों को शांत कराया गया
^कार्यकर्तास्कूल बंद कराने गए थे दो पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई थी पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। -अजयदुबे, थाना प्रभारी, सिवनीमालवा
पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो होगा आंदोलन
^स्कूलबंद कराने जब कार्यकर्ता पहुंचे तो स्कूल संचालक ने अभद्रता कर मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो उग्र आंदोलन करेंगे। -अंकिततांबूलकर, नगाध्यक्ष,अभािवप
बच्चों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है
^स्कूलमें ग्रामीण अंचलों और छोटे बच्चे स्कूल चुके थे बीच में छोड़ने से बच्चे परेशान हो जाते। बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। -दीपालीअवस्थी, प्राचार्य, टैगोर स्कूल
सिवनीमालवा। समझाइश देते थाना प्रभारी।
सिवनीमालवा। कार्यकर्ता धरने पर बैठे।