- Hindi News
- पचमढ़ी में महाशिवरात्रि मेला आज से, 17 को महाशिवराित्र
पचमढ़ी में महाशिवरात्रि मेला आज से, 17 को महाशिवराित्र
पिपरिया| पचमढ़ीमें महाशिवरात्रि मेला रविवार से शुरू हो रहा है। दो दिन बाद श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मेला क्षेत्र में तैयारियां भी अंतिम दौर में हैं। महाशिवरात्रि मेला 19 फरवरी तक चलेगा। 17 को महाशिवरात्रि पर्व पर सबसे ज्यादा भीड़ होगी।
मेला क्षेत्र में पानी, बिजली, अस्थाई टायलेट, साफ-सफाई, ठहरने के इंतजाम महादेव मेला समिति कर रही है। श्रद्धालु पचमढ़ी के चौरागढ़, महादेव, जटाशंकर, गुप्त महादेव मंदिरों में भगवान शंकर के दर्शन करने आएंगे। सबसे ज्यादा श्रद्धालु महाराष्ट्र से आते हैं। इस बार छिंदवाड़ा जिले के अधिकारी भी सहयोग करेंगे। शनिवार को छावनी परिषद ने पचमढ़ी टोल नाके पर वसूली जाने वाली कर राशि फाइनल कर दी है। पचमढ़ी आने वाले वाहनों से एंट्री शुल्क वसूला जाएगा। मेला क्षेत्र में दुकानें लगाने का काम शुरू हो रहा है। सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारी और कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
यात्रीऔर निजी वाहनों से कितना वसूला जाएगा एंट्री टैक्स: कैंटोनमेंटबोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक बस ट्रक और भारी वाहन 250 रुपए आना-जाना। मिनी बस 150 रुपए, टैक्सी, तीन पहिया 100 रुपए, निजी वाहन 80 रुपए। यह राशि केवल एंट्री करते समय एक बार ही वसूली जाएगी। इसमें पचमढ़ी आना और लौटना शामिल है। इसके अलावा कैंटोनमेंट इलाके में मेला अवधि के लगने वाली दुकानों का शुल्क भी तय हो गया है। इन इलाकों को जोन में बांटा गया है।