सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
पिपरिया| सरस्वतीशिशु मंदिर में शनिवार को अभिभावक सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिसमें छात्र-छात्राओं के परिजनों पूर्व छात्रों सहित समिति पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक हीरेन मुखर्जी ने की। स्कूली बच्चों ने गीत, कविता, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, जिन्हें लोगों ने सराहा। संचालन छात्र प्रशांत व्यास ने किया। प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने आभार जताया।