पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिपरिया|राष्ट्रीय सेवायोजना दिवस के मौके पर पचमढ़ी के सरकारी पीजी

पिपरिया|राष्ट्रीय सेवायोजना दिवस के मौके पर पचमढ़ी के सरकारी पीजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया|राष्ट्रीय सेवायोजना दिवस के मौके पर पचमढ़ी के सरकारी पीजी कॉलेज में वृत्त चित्र का विमोचन हुआ। छात्रों और कॉलेज प्राध्यापकों के सहयोग से तैयार इस डेढ़ घंटे के वृत्त चित्र में राष्ट्रीय सेवा योजना ग्राम सिंगानामा में लगे कैंप के बारे में जानकारियां हैं। ग्रामीण परिवेश, वहां के रहन सहन, समस्याओं का उल्लेख किया है। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य एस शेखर ने बताया कि विमोचन कर्नल एचके दुबे, पीटीएस एसपी एमएल सोलंकी, न्यायाधीश श्री मेश्राम, शिक्षक पीके जैन, मेजर अनुराधा शर्मा एवं कमलेंद्र कुमार द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों, कॉलेज के स्टूडेंट्स सहित 300 लोग शामिल हुए। प्राचार्य श्री शेखर ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि निर्देँशक सीपी शर्मा एवं छात्रों ने इस वृत्त चित्र को तैयार किया है। कर्नल एचके दुबे ने बताया कि प्राध्यापकों शिक्षकों ने अच्छा प्रयास किया है।



ऐसे प्रयास होते रहना चाहिए। इससे छात्रों को सीख मिलती है। उन्होंने बताया कि छात्र तौसिफ खान, अविनाश अंबूलकर, अनुज यादव, मयंक ठाकुर, रुखसाना शेख, पूजा नागिया ने भरपूर सहयोग दिया।

प्रोफेसर्स और छात्रों ने सिंगानामा कैंप के अनुभव बांटे