- Hindi News
- जयंती पर निकली भगवान अग्रसेन की शोभायात्रा
जयंती पर निकली भगवान अग्रसेन की शोभायात्रा
शोभायात्रा के आगे चल रहे थे ध्वज लिए युवक
नगरसंवाददाता|पिपरिया
अग्रसेनभगवान की जयंती गुरूवार को मनाई गई। अग्रवाल मांगलिक भवन से शाम करीब 4 बजकर 30 मिनट से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए माता मार्ग संगम स्थित अग्रवाल भवन पहुंची। यहां प्रसाद बांटा गया। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा के आगे घोड़ों पर सवार युवा ध्वज पताका लिए हुए थे।
ढोल के बीच आतिशबाजी की गई। सामाजिक लोग पारंपरिक परिधानों में थे। सभी लोग एकरूपता के लिए पीला गमछा डाले हुए थे। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बोर्ड परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। फैंसी ड्रेस, डांस और गायन प्रतियोगिताएं हुई। अग्रवाल अभ्युदय मंडल के पदाधिकारियों सामाजिक लोगों ने कार्यक्रमों में सहभागिता की। समाज अध्यक्ष अरुण मलैया, सचिव सुनील गुप्ता, माधवदास अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
पिपरिया। शोभायात्रा के दौरान भवान अग्रसेन जी महाराज।
सिवनीमालवा। शोभायात्रा में शामिल सामाजिक सदस्य।
अग्रसेन जयंती पर निकली शोभायात्रा