- Hindi News
- शोभायात्रा के साथ पूरा हुआ अग्रसेन जयंती समारोह
शोभायात्रा के साथ पूरा हुआ अग्रसेन जयंती समारोह
इटारसी| अग्रसेनजयंती महोत्सव का समापन गुरुवार को भव्य शोभायात्रा और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। गुरुवार को शाम 6. 30 बजे अग्रवाल भवन से अग्रसेन महाराज की भव्य शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस अग्रवाल भवन पहुंची। शोभायात्रा में महाराज अग्रसेन की आकर्षक झांकी सजाई गई।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे। शोभायात्रा के बाद 14 सितंबर से अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में चल रही सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पिपरिया से आए वैश्य महासम्मेलन के महामंत्री भगवान दास अग्रवाल, समाज के वरिष्ठ सदस्य गोविंद प्रसाद अग्रवाल ओर तरुण अग्रवाल मंडल के अध्यक्ष सतीश सांवरिया के मुख्यातिथ्य में पुरस्कृत किया गया।